Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breking News

latest

CGPSC, UPSC Free Coaching. Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु Free Coaching के लिए आवेदन करे।

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2022 के अंतर्गत CGPSC, UPSC Free Coaching :- अगर आप संघ/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल...

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2022 के अंतर्गत CGPSC, UPSC Free Coaching :-

अगर आप संघ/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा CGPSC, UPSC Free Coaching करना चाहते है, तो इसके लिए Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र का आंमत्रित किए गए है। जिसकी पुरी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते है।
आप इस आर्टिकल को पढ़कर पूरी जानकारी ले सकते है और संघ/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते है।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2022 के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि एवम् स्थान :-

1} आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13/09/2021 सायं 4.00 बजे तक

2} आवेदन जमा करने का स्थान - जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते है।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana वर्ष 2015 के अंतर्गत संघ/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु कुछ सामान्य जानकारी :-

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2021 के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का स्थान :-

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2021 के अंतर्गत चयनित आवेदक को चयनित संस्था द्वारा कोचिंग का कार्य जिला रायपुर मुख्यालय में सम्पन्न कराया जायेगा।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana प्रशिक्षण पद्धति :-

संघ/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन के माध्यम से चयनित संस्था द्वारा शासन के निर्देशानुसार ही किया जायेगा।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दी जाने वाली प्रशिक्षण की अवधि :-

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana प्रशिक्षण की अवधि कोचिंग की अवधि अधिकतम 1 वर्ष अथवा CGPSC वर्ष 2022 के साक्षात्कार होने तक होगी। कोचिंग अवधि घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। 

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana चयन परीक्षा का स्परूप :-

प्राप्त आवेदन में पात्र अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र अधिकतम 3 घंटे का होगा, जिसमें न्यूनतम 100 तथा अधिकतम 150 प्रश्न पूछे जा सकेंगे। (राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक के समान होगा)


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत द्वारा विद्यार्थियों के कुल निर्धारित सीटे :-

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत कुल निर्धारित सीटे 100 सीट (ST - 50%, SC - 30%, OBC - 20%) प्रत्येक वर्ग में 33% महिलाओं के लिये आरक्षित।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के लिए निवास तथा जाति संबंधी पात्रता :-

1} आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

2} आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथा स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो।

3} आवेदक भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं, यह सिद्ध करने का दायित्व आवेदक का होगा एवं यदि इस संबंध में आवेदक द्वारा गलत विवरण प्रस्तुत किया जाता है तो उसे इस योजना के लाभ से सदैव के लिए वंचित कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana आयु संबंधी सीमा :-

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2022 के लिए आवेदक की आयु 01/01/2021 को 20 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana संबंधी शैक्षणिक योग्यता :-

आवेदक ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक की डिग्री में कम से कम 50% अंक या समतुल्य ग्रेड से उत्तीर्ण किया हो।


Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana संबंधी समस्त स्रोतो से आय हेतु पात्रता :-

समस्त स्त्रोतों से आवेदक के अभिभावक/पालक की वार्षिक आय रूपये 3.00 लाख तक होनी चाहिए। इस संबंध में लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा, साथ ही स्वघोषणा प्रमाण पत्र 10 रू. के नॉन ज्युडिशियल स्टॉप पेपर पर प्रस्तुत किया जाना होगा।


कोचिंग शुल्क की प्रतिपूर्ति :-

1} कुल कोचिंग शुल्क का 80% की राशि विभाग द्वारा एवं 20% राशि अभ्यर्थी को वहन करना होगा।

2} सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्व वर्षों में प्रोत्साहन राशि प्राप्त विद्यार्थी यदि इस कोचिंग योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो प्रोत्साहन राशि विभाग को वापस करना होगा।

Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन जमा कहा करे?

अभ्यर्थी किसी भी जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है।


NOTE :-

1} वर्ष 2019-20 में Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी जो वर्ष 2021-22 में कोचिंग लेना चाहते है, वह भी कोचिंग हेतु आवेदन कर सकते है। किन्तु इनका चयन वर्ष 2021-22 के प्राक्चयन परीक्षा में मेरिट के अनुसार ही होगा।

2} Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के लिए आवेदन पत्रों का भरा जाना आवेदक का कर्तव्य होगा कि वह आवेदन पत्र में चाही गई समस्त जानकारी सही-सही देवें एवं संबंधित अभिलेख स्वयं के द्वारा सत्यापित कर प्रस्तुत करें। अपूर्ण आवेदन एवं दस्तावेज पाये जाने पर संस्थान द्वारा आवेदन निरस्त किया जायेगा।


READ MORE :-







Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु फ्री कोचिंग के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करने और ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे :-


आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त करें।


हम इसी तरह आपको CGPSC, UPSC, SSC, CG Vyapam आदि से जुड़ी अपडेट लगातार देते रहते है, इसलिए इसी तरह की जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए आप नीचे दिए गए Whatsapp Group और Telegram Channel के लिंक के माध्यम से हमसे जरूर जुड़ें। 

Whatsapp Group में ज्वाइन होने के लिए क्लिक करे :-

Join Whatsapp Group 16

Join Whatsapp Group 17

Join Whatsapp Group 18

Join Whatsapp Group 19

Join Whatsapp Group 20

Telegram Channel में ज्वाइन होने के लिए यहां क्लिक करे


अगर आपको Chhattisgarh Yuva Career Nirman Yojana 2021-2022 आर्टिकल से जुड़े किसी तरह का सवाल करना हो तो आप कमेंट सेक्शन में जरूर पूछे हम आपके पूछे प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।

धन्यवाद !

आप हमे Facebook, Instagram और Twitter पर भी Follow कर सकते है, हमारे साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

FOLLOW ON FACEBOOK

FOLLOW ON INSTAGRAM

FOLLOW ON TWITTER

FOLLOW ON PINTEREST

Whatsapp Group में ज्वाइन होने के लिए क्लिक करे :-

Join Whatsapp Group 16

Join Whatsapp Group 17

Join Whatsapp Group 18

Join Whatsapp Group 19

Join Whatsapp Group 20

Telegram Channel में ज्वाइन होने के लिए यहां क्लिक करे




2 comments

Read More